बरसठी। दियावा महादेव मंदिर पर दर्शन करने आई महिला के गले से चेन खीचकर भाग रही चेन स्नेचर को पुलिस ने दबोच लिया। महिला ने अपने पीछे खड़ी महिला को पकड़ लिया। बाद में तलाशी लेने पर चेन बरामद हुआ। महिला की सूचना पर पहुंची मछलीशहर पुलिस अपने साथ थाने ले गई। सिकरारा थाना के जमुआ गांव निवासी माला चौहान अपने परिवार के साथ बरसठी ब्लाक के दियावा महादेव मन्दिर पर दर्शन पूजन करने आयी थी। माला दर्शन कर बाहर निकल रही थी कि पीछे लाइन में लगी महिला ने गले से चेन काट लिया। पकड़ी गयी महिला ने अपना नाम मड़ियाहूं कोतवाली के कुर्मी गांव निवासी मनीषा बताया।