घनश्यामपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 56 वाराणसी लखनऊ पर निर्माणाधीन फ ोरलेन के लिए अधिग्रहीत की गई किसानों की जमीन का मुआवजा गांव में शिविर लगाकर किया जाएगा। एसडीएम बदलापुर डा. एसके पाण्डेय ने कहा बलुआ गांव में सोमवार से की मुआवजा जाएगा। तहसील क्षेत्र के पन्द्रह गांवों में शिविर लगाकर 1206 किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। 19 जून को बलुआ, 20 को पट्टीदयाल, 21 जून को पूरामुकुन्द, 22 को तुरकौली, 23 को केवटलीकला, 24 को मिश्रौली, 25 को मुरादपुरकोटिला, 26 को बड़ारी धनियामऊ, 27 को सुल्तानपुर, 28 को फत्तूपुर में, 29 को मरगूपुर, 30 को सरोखनपुर, 1 जुलाई को बछुआर, 2 को बबुरा, 3 को बहरा गाँव में आयोजित शिविर में किसानों को मुआवजा का भुगतान किया जायेगा। शिविर में प्रोजेक्ट मैनेजर, राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल अभिलेख के साथ उपस्थित रहेंगे।