फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज इफ्तार से बढ़ता है भाईचारा 17-08-59

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के मोहल्ला आलम खां स्थित हनफिया स्कूल परिसर में उद्योग व्यापार मण्डल कल्याण समिति के अध्यक्ष जावेद अजीम ने रोजा इफ्तार का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट तथा विशिष्ट अतिथि दिनेश टंडन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि रोजा इफ्तार से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। रोजा इफ्तार के बाद मदीना मस्जिद में सभी रोजेदारों ने नमाज अदा किया। इस अवसर पर सोमेश्वर केसरवानी, साहब लाल साहू, रियाज अहमद खां, विकास गुप्ता, मौलाना अकाशा, शिव कुमार साहू, साबिर अजीम, मो. सैफ, मो. अदनान उपस्थित रहे। जावेद अजीम ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें