बदलापुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बदलापुर में आयोजित चुनावी रैली में कहा कि पीएम मोदी को कांग्रेस नफरत से नहीं मोहब्बत से हराएगी। कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है।
उन्होंने कहा कि जब देश भर के किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की सड़कों पर उतरे और पीएम मोदी से दो मिनट बात करने का समय मांग रहे थे तो प्रधानमंत्री अपने आलीशान बंगले से बाहर नहीं निकले। अब जब चुनाव आ गया तो किसानों को छह हजार प्रति वर्ष देने की बात कर रहे हैं। पीएम मोदी जिसे किसान सम्मान निधि योजना बता रहे हैं वह किसानों का सम्मान नहीं अपमान निधि है। इस योजना के तहत प्रति किसान दो रुपए सरकार दे रही है। किसानों की पीड़ा को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अपने घोषणा पत्र में 72 हजार प्रति वर्ष किसानों को देने के लिए न्याय योजना लाएगी। उन्होंने कहा की आज मैं शहीद संग्राम सिंह की धरती से यह सवाल पूछना चाहती हूं कि किसान नौजवान का चौकीदार कौन है? क्या वो है जो तीन बड़े लोगो की चौकीदारी करते है? राफेल डील से बड़े लोगो को फायदा पहुचाने के लिए गरीबो की जेब काटना है । इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओ ने चौकीदार चोर है के नारे लगाते रहे। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार में देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में भ्रष्टाचार चरम पर है। ये सरकारी संस्थानों के बल पर चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि मैं राजीव गांधी की बेटी हूं हम सहादत को जानते है हमने झेला हैं। हमको लोग राष्ट्रभक्ति सिखाते हैं। जबकि सच्ची राष्ट्रभक्ति आपका एक मत है । जो राष्ट्र के निर्माण में अपनी अहम भूमिका अदा करेगा। इनकी गाली व नफरत को हम मोहब्बत से हराएंगे। राज नीति में शक्ति बड़ी बड़ी बातो व जुमलेबाजी से नही मिलती। शक्ति देश की जनता के सम्मान से मिलती है । जो भारतीय जनता पार्टी के किसी नेता के पास नही है । वो आपके बीच मे आते है तो पाकिस्तान की बात करते है जबकि कांग्रेस विकास की बात करती है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से इतना कायर व बुझदिल प्रधानमंत्री देश ने कभी नहीं देखा। जो बड़ी बड़ी बातें करते हैं और अपने जुमले बाजी के दम पर जनता को गुमराह करने के लिए आते हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी देवब्रत मिश्र के पक्ष में मतदान की अपील की। संचालन पूर्व विधायक नदीम जावेद ने किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्र भुवन सिंह, राजेश सिंह, अजयशंकर दुबे, इंद्रमणि दुबे, मुन्ना सिंह, रामचन्द्र मिश्र, अवनीश पाण्डेय , कमला प्रसाद तिवारी आदि मौजूद थे।
जनता से किया संवाद
जौनपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, जब भी भाजपा प्रत्याशी आपके बीच आएं तो यह जरूर पूछिए कि पांच साल में हमारे लिए आप या आप की पार्टी ने क्या किया। 5 साल पहले जब भाजपा की सरकार बनी तो वादा किया गया था कि 15 लाख रुपए लोगों के खाते में देंगे। क्या आपको दिए गए? इन्होंने कहा था कि 2 करोड़ रोजगार देंगे, किसी को रोजगार मिला क्या? रोजगार देने के बजाय पांच करोड़ रोजगार घटा दिए। आपसे कहा गया था कि नोटबन्दी से कालाधन वापस आएगा, कोई कालाधन वापस नही आया। आपको इस सरकार ने धोखा दिया है। प्रियंका वाड्रा ने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी सरकारी विभागों में खाली पड़े 24 लाख पद एक साल के अंदर भरे जाएंगे। किसानों को राहत पहुंचाने के लिए अलग से किसान बजट बनेगा, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। न्यूनतम आय योजना के तहत गरीब परिवार के महिला सदस्य के बैंक खाते में 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। गरीब, मजदूर, किसान छोटे दुकानदार, मध्य वर्ग और व्यापारी देश बनाता है किन्तु पिछले पांच सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने इन सब की आवाजों को दबा कर सिर्फ 15, 20 उद्योग पतियों के लिए यह सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार की नीतियों में किसान की मेहनत को दाम , युवा को काम, गरीब की आमदनी, मजदूर की दिहाड़ी और छोटे व्यापारी की रोजी रोटी की बात शामिल नही है। इनकी बात तो सुनना तो दूर उलटा नोटबन्दी और गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) जैसी योजनाओं से हिन्दुस्तानियो ं के पेट पर लात मारी गयी।