फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों ने फ्लैग मार्च कर जनता का दिलाया सुरक्षा का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। लोगसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को पुलिस ने जवानों के साथ क्षेत्र का भं्रमण कर जनता को बिना किसी भय के मतदान करने की अपील की। सीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया। सर्किल क्षेत्र के सभी थानों में फ्लैग मार्च कर जनता को सुरक्षा को भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के दौरान शांति पूर्वक मतदान करने की अपील की गई। गुरुवार को सीओ विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जवानों ने नगर में तहसील से फ्लैग मार्च आरम्भ किया। सब्जीमंडी, मंगलबाजार, सरांय, सादीगंज, उमराना, पुरानीबाजार सहित अन्य मोहल्ले में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान लोगों से निडर होकर शांति पूर्वक मतदान करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि मतदान के दिन आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन किया जाएगा। कानून को हाथ में लेने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। सीओ सर्किल के क्षेत्र के मछलीशहर , मुंगराबादशाहपुर,पवारा तथा मीरगंज थाना क्षेत्र भी फोर्स ने फ्लैग मार्च किया। क्षेत्र में सकुशल चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने पूरी तरह से मुस्तैद होने का एहसास कराया है। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दो कम्पनी सीआरपीएफ, एक कम्पनी आरएएफ, एक कंपनी उड़ीसा पुलिस, एक कम्पनी सीआईएसएफ, एक कम्पनी पीएसी के जवानों के अलावा सत्रह सौ होम गार्ड भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें