जौनपुर। टीडी इंटर कालेज में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बोर्ड परीक्षा 2019 में सफल हुए मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी दयाराम ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि टीडी कालेज की प्रतिभाएं दुनिया भर में अपनी सेवाएं दे रही हैं। विशिष्ट अतिथि एसडीएम मंगलेश दूबे ने कहा कि योजनाबद्ध ढंग से निरंतर परिश्रम करने से ही सफलता प्राप्त होती है। प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह व अशोक कुमार सिंह ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम उनके परिश्रम का फल है। प्रधानाचार्य डा.वीरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। बीडीओ मछलीशहर राजन राय, जनार्दन सिंह, दिनेश सिंह, संजय सिंह, उपेंद्र सिंह, श्यामनारायण मौर्य, अमरेश राय, सुधीर, पारसनाथ, प्रमोद, सुभाषचंद्र, जयसिंह आदि उपस्थित रहे।