फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक सोच वाली होनी चाहिए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लोकसभा चुनाव 12 मई को होना है। लोकसभा चुनाव में किस तरह की सरकार सत्ता मेें इसे लेकर अभी से कवायद शुरू हो गई है। सभी की यही चाहत है कि आने वाली सरकार ऐसी हो जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कर सके।
विज्ञापन

पूविवि के एमबीए (बीई) की छात्रा सलोनी सिंह का कहना है कि सरकार ऐसी हो जो जनता की समस्याओं पर ध्यान दे। उसका नीराकरण कर बुनियादी जरूरत को पूरा करे। जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनें। समय-समय पर जन चौपाल लगाये तथा जनता को उसके कर्तव्य एवं जिम्मेदारी को समझाए।
नितिन चौहान का कहना है कि जब हम वोट देने जाते हैं तो हम भारत के नव निर्माण के प्रति वोट देने जाते हैं। हम यह सोच कर वोट देते हैं कि हमारी जो सरकार आएगी वह भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। भारत के नौजवानों का प्रतिनिधित्व करेगी। सरकार तो ऐसी होनी चाहिए जो कर्म करने में विश्वास रखे और अपने कर्म के माध्यम से वह भारत के हर व्यक्ति का दिल जीत सके। सरकार का ही रवैया देख कर ही युवा प्रेरित होता है और राजनीति में कदम रखने की सोचता है।
विज्ञापन

निधि सोनकर का कहना है कि हमारी सरकार जवाबदेह, पारदर्शिता को बनाये रखने के साथ-साथ जिम्मेदार और जागरूक होनी चाहिए। गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने वाली होनी चाहिए। देश के नागरिकों की बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाए बनाने व क्रियांवयन करने वाली होनी चाहिए।
एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के छात्र अतुल सिंह का कहना है कि युवा शक्ति किसी भी देश की भविष्य को निर्धारित करती है। युवा शक्ति का सरकार को पूरा उपयोग करने के साथ ही उनकी ऊर्जा देश के विकास में लगाना चाहिए। इसके लिए जरूरी है। कौशल विकास आदि कार्यक्रमों के जरिए युवाओं का मार्ग दर्शन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें