फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक युग में तकनीकी शिक्षा का है बहुत महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय निगोह पर पिछले दिनों हुई ब्लाक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परख में उच्च और प्राथमिक विद्यालय के दस-दस छात्रों को पुरस्कृत किया। वहीं टाप 10 छात्रों को प्रखर सामान्य ज्ञान का प्रमाण पत्र दिया गया। प्रतियोगिता में कुल 334 छात्रों ने प्रतिभाग लिया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह ने प्रखर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजन पर खण्ड शिक्षा अधिकारी जवाहर लाल यादव के साथ अध्यापकों को बधाई देते कहा कि आधुनिक युग में तकनीकी शिक्षा का बहुत महत्व है। बीएसए ने बरसठी क्षेत्र के चतुर्भुजपुर, भन्नौर, सरसरा, बेलौनाकला प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों की प्रशंसा करते हुए कहा की प्रोजेक्टर से शिक्षा दिलाना एक मिल का पत्थर है। खंड शिक्षा अधिकारी जवाहर लाल यादव ने सहयोग करने के लिए शिक्षकों को बधाई दी। कार्यक्रम में शिव प्रकाश सिंह, विमला देवी, धर्मेंद्र प्रधान, देवेंद्र सिंह, संतोष सिंह, अरूण यादव, जगदीश गौतम, जेएस सिंह, अमित सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें