फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में किसान और आम आदमी के हितों को मिली प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बजट में किसान और जनता के हितों का पूरा ध्यान दिया गया है। बजट को देख कर विपक्षी बौखला गए है। बजट देश के ग्रामीण व शहरी विकास का मास्टर स्ट्रोक है।
विज्ञापन

भाजपा जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता राजनीति में आने के साथ ही ‘मै और मेरा परिवार’ के विकास के बारे में सोचते हैं लेकिन भाजपा जनता के बारे में सोचती है। किसानों को उपज का सही दाम दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है। 12 करोड़ किसान परिवारों को हर माह 500 रुपये की मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने मजदूरों के भले और विकास के बारे में सोचा है। 60 साल के मजदूरों को 3000 रुपये का पेंशन मिलेगा। वेतनभोगी वर्ग के लिए 5 लाख तक की आय को टैक्स से मुक्त करना बड़ी राहत है। गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के 5 लाख रूपये तक के इलाज मुफ्त किए जा रहें है। गरीबों का हक मारने वाली 3 लाख 38 हजार फर्जी कंपनियां पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें