डोभी। ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेल- कूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को डीएवी कॉलेज नयनपुर पतरही के प्रांगण में किया गया। जिसका उद्घाटन कॉलेज के प्रबंधक अनिल यादव व खंड विकास अधिकारी रामदरस चौधरी ने किया। खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी की टीम में बहिरी के मनीष यादव,100 मीटर की दौड़ में मनीष यादव ने प्रथम स्थान, 400 मीटर में विनोद यादव ने प्रथम, 800मीटर में विनोद ने प्रथम, 1500मीटर में अकाश निषाद ने प्रथम,3000मीटर में नूर आलम ने प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। बालिकाओं में 100 और 400 मी की दौड़ में प्रिया मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रेफरी की भूमिका रामा यादव व संतोष कुमार गौड़ निभाई ।इस अवसर पर दिलीप कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रविद अधिकारी,राहुल कुमार दीक्षित अध्यक्ष नव युवक मंगल दल, नित्यानंद दीक्षित, अविनाश, राहुल, मनमोहन, आशुतोष, अमित, निखिल, प्रदूम, अजय, जगमोहन, शैलेंद्र, अनिल, जयसिंह, अविनाश, अभिषेक, संजीव, ऋषभ, जन्मेजर, सनी, अभिषेक, प्रकाश ,मिथिलेश, अजय, मोनू आदि उपस्थित रहे।