फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाकार्यकर्ताओं ने बताई पार्टी की नीतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर से लेकर गांव तक सामाजिक न्याय यात्रा निकाली। समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर निकली इस यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने घर घर जार लोगों को सपा की नीतियों के बारे में बताया। इसके साथ ही भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र में सभासद जगदीश मौर्य गप्पू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हर्दीपुर, प्यारेपुर, पुरानी बाजार सहित अन्य स्थानों पर जाकर लोगों को सपा की नीतियों के बारे में बताया। इस दौरान अज्जू मौर्य, शिव कुमार गुप्ता, मुन्ना मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उधर सपा नेता गजराज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जंगीपुर कला से यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का झूठ फरेब जनता के सामने आ गया है। महंगाई बढ़ रही है। किसानों का शोषण किया जा रहा है। अपराध चरम पर है। कार्यकर्ताओं ने गड़ैला, मनिया, उड़ली, बहादीपुर, खम्भौरा समेत अन्य गांवों में जाकर सपा की नीतियों को बताया। इस मौके पर शैलेश यादव, डा. जितेंद्र यादव; वीरेंद्र यादव, राजेंद्र, राकेश सिंह, मेवालाल बेनवंशी, अमरेश यादव, संतोष कुमार, साहबलाल गौतम, मंशाराम कश्यप, मोनू मौर्य, राजकुमार मौर्य, दिलीप प्रजापति, धीरेंद्र यादव, मुकेश कश्यप, बांकेलाल मौजूद रहे।
हुसेनाबाद वार्ड में युवा नेता श्रवण जायसवाल व सभासद बजरंगी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोगों को सपा की नीतियों को बताया। मोहल्ले में चौपाल लगाकर गोष्ठी आयोजित कर लोगों को सपा सरकार में हुए कार्यों के बारे में बताया। सभासद कृष्ण कुमार यादव, मनोज मौर्य, इरफान मंसूरी, रंजीत सोनकर, जीशान खान व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें