फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से शुरू करनी होगी स्वच्छ समाज की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के उर्दूबाजार स्थित डीडीएस संस्था की ओर से रविवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर जागरुकता संगोष्ठी, सहयोग एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महिला समाख्या की रजनी सिंह ने कहा कि समाज को स्वच्छ बनाने के लिए इसकी शुरुआत हमें सबसे पहले अपने घर से शुरु करनी होगी। हमें अपने परिवार के पुरुष सदस्यों की मानसिकता बदलनी होगी। महिलाओं के खिलाफ जो भी अपराध होते है वह पुरुष ही करता है। वह किसी न किसी परिवार का सदस्य होगा। किसी का भाई होगा, बेटा होगा, पिता होगा तो एक अच्छे समाज का निर्माण करने के लिए इसकी शुरुआत हमें अपने घर से करनी होगी। काउंसलर अवनीश मणि त्रिपाठी एवं बाल सुरक्षा सलाहकार यूनिसेफ नीरज शर्मा ने संयुक्त रुप से अभिभावकों को मौलिक अधिकार, बच्चों से जुड़े कानून, बाल श्रम से जुड़े विषयों पर विस्तार से बताया। इसके अलावा 181 हेल्पलाइन से रेनू मौर्या, रेनू पटेल, आनंद यादव, अंकित जायसवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता डायरेक्टर डीपी सिंह एवं संचालन गुरुपाल सिंह ने किया। इस मौके पर आयोजित इंग्लिश स्पीच कंपटीशन में फिरदौसा खान को प्रथम पुरस्कार, कुलदीप राजभर को द्वितीय पुरस्कार और आयुष यादव को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में दिलरुबा परवीन अंसारी को बेस्ट प्लानिंग प्रोग्रामिंग का एवार्ड दिया गया। बेस्ट टीचिंग एवार्ड महरुबा परवीन अंसारी, अंजू निषाद, दीपक कनौजिया को दिया गया। संचालिका आरती सिंह ने आभार जताया। इस मौके पर दीपा गुप्ता, कुमकुम तिवारी, प्रियांशु मौर्य, सूरज कुमार, अरविंद गौड़, सपना भारती, कल्पना पाण्डेय, सचिन सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें