फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए एस4 के बैनर तले प्राथमिक शिक्षक संघ ने रविवार को मारुति मंदिर टीडी कालेज पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। साथ ही पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की गई। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली हेतु एस4 के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के तहत रविवार को प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ आयोजित किया गया । उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि पुरानी पेंशन बहाल न हो जाए। इसके लिए आगे हम लोगों का जेल भरो का व्यापक आंदोलन होगा। जिसकी तैयारी हम लोग जल्द ही शुरु करेंगे। जिला मंत्री संजय सिंह ने जनपद के कोने कोने से आये सभी शिक्षक पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, राजेश, सरोज सिंह, संतोष बघेल, उमेश यादव, दिनेश सिंह, राजीव, अतुल सिंह, चंद्र प्रकाश, जफर अली, संजय मिश्र, दिवाकर चौहान, संतोष सिंह, मुन्ना यादव, अजय सिंह, राजीवमणि त्रिपाठी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें