करंजाकला। सेंट जॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन मनाने की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के लिए गौशाला 35 फीट लंबा व 15 फीट चौड़ा तैयार किया जा रहा है। जिसे तैयार करने के लिए छह मजदूरों को लगाया गया है। जन्मदिन एक सप्ताह तक कालेज परिसर में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए तिथि निर्धारित की गई। सेंट जॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर के प्रधानाचार्य फादर अजय ने बताया कि ईसा मसीह के जन्म दिन के पावन पर्व पर क्षेत्र के गरीब असहायों को ठंड से बचाव के लिए गरम कपड़े बाटे जाएंगे। प्रभु येशू मसीह का जन्म दिन मनाने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए तिथि निर्धारित की गई है। जिसमें 20 दिसंबर को प्रभु यीशु के जन्मदिन के मंगल गीतों का आयोजन किया जाएगा। 21 दिसंबर को बच्चों के साथ प्रभु के जन्मदिन का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि फादर मैथ्यू केयानी वाराणसी होंगे। 24 दिसंबर को परिसर में बन रहे गौशाला में पूजा अर्चन का कार्यक्रम रात्रि 12 बजे होगा जिसमें पूरी दुनिया के लिए प्रार्थना की जाएगी।