खुटहन। दौलतपुर गांव मे बुधवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य जया दुबे की अध्यक्षता मे एक बैठक की गई। जिसमें शाहगंज को जिले का दर्जा दिलवाने के लिए जारी संघर्ष को तेज करने का ऐलान किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इन्द्रमणि दूबे ने कहा कि शाहगंज को जिला बनाने की मांग को लेकर बिगत 10 वर्षो से लगातार संघर्ष किया जा रहा है, जो जिला बनने तक जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि शाहगंज को आबादी, संसाधन और क्षेत्रफल के लिहाज से देखा जाय तो यह जिले का दर्जा प्राप्त करने में हर मानक को पूरा कर रहा है। लेकिन शासन प्रशासन की उपेक्षा के चलते इस जनहित के कार्य के प्रति उदासीनता बरती जा रही है। इसको जिला बनाने के लिए मेरे द्वारा वर्ष 2018 से लगातार संघर्ष किया जा रहा है। यदि समय रहते इस कार्य को शासन पूरा नहीं करता है तो इसे लेकर विशाल आंदोलन खड़ा किया जाएगा। बैठक का इस मौके पर नीलेश पाण्डेय, महेश उपाध्याय, मनोज प्रजापति, विवेक यादव, राहुल मिश्र, राजेश तिवारी, बब्लू कुरैशी, विनोद सोनी, संजय, राहुल, नेसार, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।