एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के तैयारी की जांच
बरसठी। पूर्व ब्लाक प्रमुख हीरावती देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर आदमपुर स्थित श्रीराम पीजी कालेज में 20 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के आगमन को लेकर की तैयारी पूरी हो चुकी है।सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रह जाए। इसके लिए एसपी दिनेशपाल सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया । साथ ही पुलिस के साथ ब्रीफिंग भी की। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुश्तैद है।उनकी सुरक्षा में चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।एसपी ने सभी के प्वाइंट भी तय कर दिया है कि कौन कहां तैनात रहेगा। इसके लिए करीब आधे घंटे तक पुलिस के साथ बैठकर मंत्रणा भी किया। इंस्पेटर वीरेन्द्र कुमार बरवार ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में एक कम्पनी पीएसी के साथ एक एसपी,दो एएसपी 4 सीओ, 10 थाना प्रभारी,40 सब इंस्पेटर व 150 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल तैनात रहेंगे।