फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के डिहियां गांव में रविवार की रात गोली मारकर हुई हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों की हत्या के मामले में पुलिस तीसरे दिन बुधवार को भी हत्यारों का पता नहीं लगा सकी। जबकि मौके पर पहुंचे आइजी विजय सिंह मीणा ने 36 घंटे के अंदर घटना का खुलासा किए जाने का दावा किया था।
विज्ञापन

पुलिस गृहस्वामी श्रीपाल उनके पुत्र राकेश और रिश्तेदार नन्हे पाल सहित छह लोगों को हिरासत में लेकर पूंछताछ कर रही है। तीन दिन से चल रही पूछताछ के बाद भी पुलिस अभीतक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। आईजी के अलावा स्थानीय थाने की पुलिस ने भी दावा किया था कि दो दिन के भीतक हत्यारों का पतालगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन स्थानीय थाने की पुलिस का भी दावा फेल हो गया। डिहिया गांव निवासी श्रीपाल पाल के घर के बरामदे में रविवार की रात सोते समय उनके रिश्तेदार एवं सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के लौहारे गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर राम करन पाल तथा उसके दोस्त अम्बेडकर नगर के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बनकटा बुजुर्ग गांव निवासी दिलीप सिंह उर्फ संतोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
श्रीपाल और उनके परिवार के लोगों के मुताबिक रात में करीब 12 बजे बाइक पर सवार दिन बदमाश आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। वैसे पुलिस मृतक राम करन की पत्नी उर्मिला की तहरीर पर एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी हत्याकांड की गुत्थी नहीं सुलझ रही है। पुलिस मामले को आशनाई से भी जोड़कर देख रही है। करीब 12 से अधिक लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर लिए गए हैं। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें