फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में 14 रिहायशी छप्पर और 11 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अगलगी की अलग अलग घटना में 14 रिहायशी छप्पर, एक मकान और 11 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सिंगामऊ थाना क्षेत्र के केवटली गांव में आग लगने से एक भैंस और बकरी जिंदा जल गई जबकि भैंस को बचाने के चक्कर में एक व्यक्ति झुलस गया। सुइथाकला और सुजानगंज इलाके में करीब 11 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सिंगरामऊ: क्षेत्र के केवटली गांव में शनिवार को दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से श्रीराम केवट, राम कृपाल, अच्छे लाल, महेन्द्र, राजेन्द्र, महेश, राम चन्द्र, राम सेवक के रिहायशी मड़हे जलकर राख हो गए। छप्पर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। आग की पलटों से घिरे मवेशी को बचाने के चक्कर में अच्छे लाल झुलस गए। इस हादसमें एक भैंस और एक बकरी जिंदा जल गई। पास में मौजूद इमली, नीम, महुआ, जामुन, कटहल, अमरुद, पपीता के 12 से अधिक पेड़ भी जलकर नष्ट हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र पु लिस बल के साथ आग बुझाने में लगे रहे । फायरब्रिगेड की गाड़ी सूचना के एक घंटे बाद पहुंची तो घटना के तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंचे सीओ बदलापुर चौब सिंह व एसडीएम कौशलेश कुमार मिश्र ने पीड़ितों को ढांढस बधाया। सुजानगंज: क्षेत्र के कुंदहा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से दिनेश दुबे और महेंद्र कुमार की पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दोपहर में खेत से आग की लपटें उठती देख आस पास के लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। सुईथाकला: सरपतहां थाना क्षेत्र के मनलव गांव में राजेश सिंह के खेत में पककर तैयार गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक गांव के लोग आग पर काबू पाते तबतक पिंटू सिह ,सुरेंद्र सिंह, रामू ,दीनानाथ समेत कई अन्य किसानों की आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सरपतहां थाना क्षेत्र के उसरौली गांव निवासी राम सुंदर के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों मे लगी आग से खाद्यान्न, कपड़े, चारपाई, बिस्तर सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना से परिवार के लोग बेघर हो गए। खाने पाने की सामग्री भी नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें