फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चोरी के आरोप में 14 गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद

विज्ञापन
चोरों के पास से बरामद बाइक। पुलिस
विज्ञापन
जौनपुर। मेलों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कोतवाली, मछलीशहर और मुंगराबादशाहपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चोरी की चार बाइक, एक चेन, 8180 रुपये नकद और चार मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपी बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह में शामिल महिलाएं भीड़भाड़ वाले बाजारों और कस्बों में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और चेन काटकर चोरी करती थीं, जबकि पुरुष मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। मुंगराबादशाहपुर में गिरफ्तार दो आरोपियों से पूछताछ के दौरान गिरोह की दो महिलाओं के नाम भी प्रकाश में आए हैं। वह अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनंत चंद्रशेखर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरामद चेन के संबंध में कोतवाली में चोरी की प्राथमिकी दर्ज है। जबकि, बाइक के संबंध में गौराबादशाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज है। वहीं, मछलीशहर पुलिस ने दो पुरुष और दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की एक बाइक और चेन बेचकर मिले 4700 रुपये बरामद किए गए। मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सुजानगंज से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद किया है। इस तरह तीनों थानों की कार्रवाई में कुल 14 आरोपी गिरफ्तार किए गए और चार मोटरसाइकिल बरामद हुईं। बीते कई दिनों से पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही थी। कई घटनाओं को अंजाम देने के बाद इन आरोपियों ने पुलिस का सिर दर्द बढ़ा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें