जौनपुर। लंबे समय से बदहाल सड़कों के जल्द ही दिन बहुरेंगे। जर्जर मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को हमेशा हादसों का डर बना रहता है। इनके मरम्मत की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए शासन की ओर से 138 सड़कों व जिसकी लंबाई 172 किलोमीटर की स्वीकृति प्रदान दी। इसके लिए पहली किस्त के रूप में 11 करोड़ 50 लाख जारी कर दिए गए हैं।
जिले में कई प्रमुख सड़कों की हालत खराब है। गड़ढों के कारण राहगीरों का चलना दुश्वार हो गया है। इनकी मरम्मत की लगातार मांग की जा रही थी। बीते दिनों पीडब्ल्यूडी लोक निर्माण विभाग की ओर से कई सड़कों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था इसमें से 138 सड़कों जिनकी लंबाई 172 किलोमीटर की विशेष मरम्मत के लिए 23 करोड़ की स्वीकृति मिल गई है। जिसमें से 11 करोड़ 50 लाख रुपये का आवंटन हुआ है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
इन सड़कों होगा कायाकल्प
मछलीशहर क्षेत्र के गुलजारगंज से कठार संपर्क मार्ग, मुंगराबादशाहपुर के करनौली संपर्क मार्ग, जफराबाद क्षेत्र के बराई संपर्क मार्ग, मडियाहूं के बेनीपुर दलपतपुर मार्ग व मढ़ी संपर्क मार्ग, मल्हनी क्षेत्र के कौली संपर्क मार्ग व पोखरिया सिकंदरा संपर्क मार्ग, केराकत के मुफ्तीगंज असवारा संपर्क मार्ग व भुइली आजाद नगर केराकत मार्ग, बदलापुर के देवरिया संपर्क मार्ग, बरबसपुर संपर्क मार्ग, लखनऊ बलिया मार्ग, जौनपुर नगर के लुम्बिनी-दुद्धी राज्यमार्ग, जौनपुर मल्हनी खुटहन मार्ग, लपरी संपर्क मार्ग समेत 138 मार्गों का विशेष मरम्मत के तहत कायाकल्प किया जाना है।
138 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए करीब 23 करोड की धनराशि की स्वीकृति मिली है। जिसमें से पहली किस्त 11 करोड़ 50 लाख का बजट का आवंटन हुआ है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
राजेंद्र कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी।