फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। बक्शा थाना क्षेत्र के कोहड़े सुल्तानपुर गांव में शुक्रवार की रात ननिहाल में रह रही विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां सरिता यादव पत्नी गुलाब यादव ने पुलिस को तहरीर दी कि उनकी पुत्री अंजली (22) की शादी बीते जून माह में महराजगंज थाना क्षेत्र के मुरैलापुर गांव निवासी सर्वजीत यादव के साथ हुई था। अंजली अपने ननिहाल कोहड़े सुल्तानपुर में रह रही थी। शुक्रवार की रात किसी कारण से क्षुब्ध होकर बेटी ने दुपट्टे से गले में फंदा बनाकर लटककर जान दे दी। पुलिस ने आवश्यक लिखा-पढ़ी पश्चात शव को पीएम के लिए भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष बक्शा विवेक तिवारी ने बताया कि घटना में तहरीर मिली है, लेकिन किसी पर आरोप नहीं है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें