फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सम्मान निधि की 15वीं किस्त से वंचित हुए 1.35 लाख किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त जारी हुए 15 दिन हो गए। इस दौरान करीब पांच लाख 14 हजार किसानों के खाते में ही 15 वीं किस्त पहुंच पाई है। एक लाख 35 हजार किसान इससे वंचित रह गए। इसमें ऐसे किसान शामिल हैं जिन्होंने अपने खाते की केवाईसी एनपीसीआई सीडिंग एवं भूलेख अंकन की प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है।
विज्ञापन

जिले के करीब साढ़े छह लाख किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं। इनके खातों में सीडिंग कराने और ई-केवाईसी कराने के लिए तहसील व विकास खंड स्तरों पर शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों ने योजना से संबंधित अपनी समस्याओं का समाधान कराया। इसके लिए किसानों को जागरूक किया गया। फिर भी ऐसे किसान वंचित रह गए हैं, जिनके आधार सीडिंग नहीं थे या केवाईसी नहीं हुई है। इस कारण उनकी निधि की किस्त उनके खातों में नहीं पहुंची। कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनकी दो या तीन किस्त मिल चुकी है। लेकिन बाद में ईकेवाइसी नहीं होने के कारण किस्त रुक गई है। जिन किसानों का किस्त रुका वह किसान 26 जनवरी तक चलने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान पीएम सम्मान निधि से संबंधित कागजात सही करवा सकते है।
खाता बदलावकर पा सकते हैं लाभ

बैंक खाते की एनपीसीआई लिंक नहीं और सीडिंग कराने में दिक्कतें हो रही तो पोस्ट आफिस में किसान अपने खाते खुलवा सकते हैं। यह खाता सीडिंग के साथ खुलते हैं। पोर्टल पर खाता नंबर बदलावकर सम्मान निधि पा सकते हैं।
विज्ञापन

ये है एनपीसीआई
यह केंद्रीय समाशोधन प्रणाली है। इसके माध्यम से आधार सीडिंग होता है। यह एक प्रक्रिया है। इसमें आपके आधार नंबर की विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी योजनाओं, सेवाओं और बैंक खातों से जोड़ा जाता है।
25 नवंबर से 26 जनवरी तक आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में पीएम किसान संतृप्ति करण अभियान चलाकर पीएम किसान निधि से वंचित कृषकों को डाटा सही कराया जा रहा है। अगली किस्त सभी पात्र किसानों को प्राप्त होगी। भूलेख अंकन सहित अन्य प्रक्रियाओं को पूरी कराएं बिना सम्मान निधि खातों में नहीं पहुंचेगी।-डॉ. रमेश चंद्र यादव, उप परियोजना निदेशक आत्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें