मऊ। नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक चले इस मेले में 110 डाक्टरों की टीम ने 1346 मरीजों का उपचार किया। मेले में 19 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। स्वास्थ्य मेले में सबसे ज्यादा 122 मरीजों का उपचार चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन के क्रम रविवार को जिले के सभी 40 प्रााथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। इस दौरान हनुमान नगर में 46 मरीज का उपचार हुआ। वहीं भरुहू का पुरा में 31मरीजों का और छोटी महरनिया में29 और डोमनपुरा में20 मरीजों का उपचार किया गया। बीते कई मेलो की तरह इस बार भी चिरैयाकोट पीएचसी में सर्वाधिक122 मरीजों का उपचार किया।इसीक्रम में अईलख में 19, अदरी में 64, अमिला में 25, कसारा में 13, कुर्थीजाफरपुर में 30, खुरहट में 56 तो मधुबन पीएचसी पर31 मरीजों उपचार किया।मेले में 110 डाक्टरों की टीम ने 323स्वास्थ्यकर्मियो की मदद से 1346 मरीजों का उपचार किया।उपचार पाने वाले में 556 पुरूष, 616 महिला जबकि 174 किशोर-किशोरियां शामिल रही।मेले में 19मरीजों के उपचार में के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया।-