फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बिजली पोल से करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव में रविवार की सुबह विद्युत पोल में लगे छरकी में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को जौनपुर स्थित एक आईटीआई कॉलेज में संविदा पर नौकरी ज्वाइन करने जाना था, जिसके चलते वह घर का काम जल्दी-जल्दी पूरा कर जाने की तैयारी में लगा हुआ था। चौकड़ी गांव निवासी राकेश निषाद उर्फ सिंटू (23) सुबह 6:30 बजे खेत की तरफ गया हुआ था। इसी दौरान विद्युत पोल में लगी छरकी में उतरे करंट की जद में आकर गंभीर रूप से झुलस कर अचेत हो गया। इधर, पास में स्थित पेड़ पर जामुन खा रहे छोटे बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और किसी तरह से युवक को करंट से छुड़ाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया मृतक के पिता की बहुत पहले ही मौत हो चुकी थी। वह सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। जौनपुर जिले में आईटीआई कॉलेज में संविदा पर नौकरी के लिए एक सप्ताह पहले इंटरव्यू देकर आया था। उसे शनिवार को ही वहां ज्वाइन करना था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें