फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के वरिष्ठ चिकित्सक, जेल के नौ बंदी समेत 134 नए मरीज मिले.

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना संक्रमण अब जिले में रफ्तार पकड़ चुका है। रविवार को भी 134 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। बदलापुर सीएचसी के अधीक्षक और सिपाह के एक निजी नर्सिंग होम के वरिष्ठ चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला जेल के नौ बंदी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। सिरकोनी के गोपालपुर में तीन वर्षीय मासूम समेत एक ही परिवार के नौ लोग कोरोना से पीड़ित हैं। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 2202 हो गई है, जिसमें एक्टिव केस 1009 है। 33 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

विभिन्न मामलों में 25 जुलाई के बाद से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे गए 54 बंदियों को जिला जेल की क्वारंटीन बैरक में रखा गया था। सभी का रैपिड एंटीजन किट से जांच कराई गई। इसमें नौ बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जांच कराई जाएगी। जेलर राजकुमार ने बताया कि पॉजिटिव मिले सभी नौ बंदियों को कोविड-19 अस्पताल भेजा जा रहा है। जेल में निगरानी बढ़ा दी गई है। बता दें कि इसके पूर्व भी जेल में तीन बंदी पॉजिटिव मिल चुके हैं। उधर, बदलापुर सीएचसी के अधीक्षक ने पिछले दिनों अपनी जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद वह होम आइसोलेशन में चले गए हैं। शहर के सिपाह मोहल्ले में नर्सिंग होम के संचालक व वरिष्ठ चिकित्सक (67) ने भी एंटीजन किट से अपनी जांच कराई थी। पॉजिटिव आने के बाद उन्हें लखनऊ में भर्ती किया गया है। सिरकोनी ब्लाक के गोपालापुर में एक ही परिवार में तीन वर्षीय बच्ची व उसके छह वर्षीय भाई के साथ नौ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को मटियारी स्थित एल-1 अस्पताल में रखा गया है। मड़ियाहूं तहसील में तैनात 28 वर्षीय लेेखपाल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद एल-1 अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। मड़ियाहूं तहसील में एक कर्मचारी पहले भी संक्रमित मिल चुका है। शहर की अनुपम कॉलोनी, रुहट्टा, जीता पट्टी, लाइन बाजार, वाजिदपुर, बरपुर में भी एक-एक पॉजिटिव केस आए हैं। पुलिस लाइंस के चार कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को 1581 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 134 पॉजिटिव हैं। 33 सैंपल खराब होने से संबंधित लोगों की दोबारा जांच कराई जाएगी। 51 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि 1103 नए सैंपल भी लिए गए। इसे मिलाकर अब तक 40889 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें 38491 का रिजल्ट आ गया है।
फिर शुरू हञुई अस्थाई जेल, पहले दिन आए सात बंदी
जौनपुर। जेल में कोरोना के 12 केस मिलने के बाद रविवार को आनन-फानन में फिर से अस्थाई जेल चालू कर दी गई है। प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल परिसर में ही दोबारा अस्थाई जेल बनाई गई है। पहले दिन इसमें सात बंदियों को रखा गया। लॉक डाउन के दौरान ही प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल को अस्थाई जेल बनाया गया था, मगर कॉलेज प्रबंधन की ओर से नुकसान की दलील देने और बंदियों के फरार होने की कई घटनाओं के बाद इसे बंद कर दिया गया था। जेल बंद होने के दिन ही तीन बंदी पॉजिटिव मिल गए थे। क्षमता से तीन गुना बंदियों वाले जेल में संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा था। अब जिला जेल में रखे गए नौ बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद फिर से अस्थाई जेल चालू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें