फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। सांसद के चुनाव को लेकर वह काफी गंभीर हैं। हर युवा की बस एक ही सोच है कि उनके लिए बेहतर रोजगार के अवसर पैदा करने वाला सांसद चाहिए। उनका कहना है कि बेरोगारी का समस्या से छुटकारा दिलाना ही सांसद की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।
रामपुर धनुहां निवासी दीनानाथ तिवारी ने कहा कि तेजी से बढ़ रही बेरोजगारी एक बड़ी समस्या बन चुकी हैं। जो बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करा सके हम उसे ही अपना सांसद चुनना पसंद करेंगे। शिक्षा के प्रति सुधार करने की जरूरत है, जो कि इसके लिए ठोस कदम उठाने की क्षमता रखने वाला होना चाहिए।
विज्ञापन

रामपुर बाजार निवासी अजय कुमार जायसवाल का कहना है कि हम उसी प्रतिनिधि को अपना सांसद चुनेगे जो पूरी इमानदारी व निष्पक्ष भाव से जनता के हितों के लिए काम करें। क्षेत्र का विकास करें। व्यापारियों की समस्याओं का निदान कर सके।
सेमुही रामपुर निवासी युवा व्यवसायी सुनील कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि इस बार उसी को अपना सांसद चुनेंगे जो कि व्यापारियों के समस्याओं का निराकरण करेगा। क्षेत्र के विकास के साथ समस्याओं से जूझ रहे व्यपारियों के लिए रोजगार के अवसर तैयार करेगा। ताकि व्यापारी निडरता के साथ अपना व्यवसाय कर सके। सांसद शिक्षा को बढ़ावा देने वाला होना चाहिए।
विज्ञापन

शैलेंद्र पाठक (पिन्टू) ने कहा कि हम उसी को मतदान करेगे जो कि जनता की मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य,शिक्षा आदि जरूरतों को पूरा करेगा। जनता के हितों के लिए सदैव ही तैयार रहे। जो ईमानदार व भ्रष्टाचार का विरोधी हो, निस्वार्थ भाव से क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहे। लोगों को महसूस हो कि हमारा सांसद लोगों के सुख-दुख में साथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें