फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने बनाया माडल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के आजाद रेलवे क्रासिंग के समीप पैरामाउंट पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत करके लोगों को जागरूक किया। मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक पूर्व ब्लाक प्रमुख अनवर आलम ने फीता काट कर किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने लकड़ी थर्माकोल एवं पेपर से आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किये। स्मार्ट सिटी, माडर्न पार्क, अनेकता में एकता की थीम पर आधारित मॉडल खूब सराहा गया। छात्रों ने प्रदूषण से होने वाली हानि तथा जल संरक्षण जनसंख्या वृद्धि ग्लोबल वार्मिंग, ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण का भी मॉडल बनाया। चित्र के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया तथा उसके बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम शाम तीन बजे से देर शाम तक चलता रहा। बच्चे झूलों का आनंद भी लेते रहे। इस अवसर पर सभी कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रो छात्राओं को प्रबंधक द्वारा स्टूडेंट ऑफ ईयर का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डेविड बनर्जी ने किया। इस अवसर पर परवीन बानो, समसुल अहमद, फखरे आलम, कफील अहमद, डॉ. आजम खान, कमाल अहमद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. अलीम ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें