फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत केराकत सहित 300 गावों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत सहित 300 गांवों की बिजली आपूर्ति शुक्रवार की दोपहर पौने दो बजे बाधित हो गई। इन क्षेत्रों की बिजली सप्लाई वाराणसी के सारनाथ विद्युत उपकेंद्र के 500 एमबीए के ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण बाधित हुई है। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उधर, बिजली विभाग भी इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति करने की वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुट गया है। वाराणसी के 400 केवीए विद्युत उपकेंद्र सारनाथ में स्थित 500 एमबीए ट्रांसफार्मर में शुक्रवार को एक बजकर 45 मिनट पर आग लग गई। जिससे वाराणसी के आधे शहर सहित जौनपुर जिले के 132 केवीए बिजली उपकेंद्र केराकत की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे नगर पंचायत केराकत सहित डोभी, बजजरंग नगर, कसली आदि क्षेत्रों के लगभग 300 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंखा, कूलर और एसी बंद होने से लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। वहीं गेहूं मड़ाई सहित बिजली संबंधी अन्य कार्य प्रभावित हो गए हैं। हालांकि बिजली विभाग इन क्षेत्रों में सामान्य से कम बिजली उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था में जुट गया है। उक्त क्षेत्रों में 220 केवीए विद्युत उपकेंद्र जौनपुर से बिजली आपूर्ति करने की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन इस विद्युत उपकेंद्र से उक्त क्षेत्रों में मात्र 15 से 18 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जाएगी। बीके गुप्ता, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड प्रथम ने कहा कि वाराणसी के 400 केवीए विद्युत उपकेंद्र सारनाथ में स्थित 500 एमबीए ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जिससे वाराणसी के आधे शहर सहित जौनपुर जिले के नगर पंचायत केराकत सहित 300 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। वैसे जिले के जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है। उन क्षेत्रों को 15 से 18 घंटे बिजली देने के लिए 220 केवीए विद्युत उपकेंद्र जौनपुर से बिजली आपूर्ति करने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें