सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के मादरडींह गांव में स्थित मजार पर सैय्यद जान शाह बाबा का उर्स बड़े अकीदत के साथ मनाया गया। जायरीनों ने मजार पर गुलपोशी कर चादर चढ़ाया और मन्नतें मांगी। इसके पूर्व में बूढ़े बाबा के मजार मोहल्ला नई बाजार से सिर पर गागर रखकर जुलूस डीजे व बैंड बाजे के साथ निकाला गया, जो अपने कदीमी रास्ते से होकर बाबा के मजार पर पहुंचा। कादिल भाई सहित अन्य का कहना है कि जो लोग सच्चे मन से बाबा के चौखट पर आते हैं, बाबा उसे खाली हाथ वापस नहीं लौटाते। जलसे में कौव्वाली मुन्ना दिलशाद भदोही तथा बेलाल चिस्ती जौनपुर ने बाबा के शान-शौकत में पेश की देर रात तक लोगों ने लुत्फ उठाया। इस अवसर पर शोएब, नसीब, सत्येंद्र, विपिन आदि मौजूद रहे।