फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद में पैदा करिये आगे बढ़ने का जज्बा ,मंजिल कदम चूमेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। एयर फोर्स सेंटर कानपुर की विंग कमांडर शालिनी उपाध्याय ने कहा कि मन में आगे बढ़ने का जज्बा पैदा करिए मंजिल आपके कदम चूमेगी। वह शनिवार को क्षेत्र के ताहिरपुर स्थित अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से मुखातिब थीं।
विज्ञापन

भुइला गांव निवासी व पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय की पुत्री शालिनी मायके आयी हुई हैं। बच्चों ने उनसे जहाजों की उड़ान के बारे में जानकारी ली। शालिनी ने बताया कि जिस तरह जमीन पर सड़कें होती हैं उसी तरह आकाश में भी वायु मार्ग होता है। उन्हीं पर सुरक्षित ढंग से जहाज उड़ाए जाते है। बच्चों ने उनको कविताएं सुनाईं और बताया कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं। एक बच्ची ने कहा कि वह जहाज उड़ाना चाहती है तो शालिनी ने शाबाशी दी। उन्होंने ने अपने स्कूली दिनों के अनुभवों का साझा किया। पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम का जिक्र करते हुए कहा कि लक्ष्य का निर्धारण कर लें तो किसी भी परिवेश में होंगे आगे बढ़ते चले जाएंगे। प्रधानाध्यापक डा. अमित सिंह ने बुके देकर गाँव की बेटी का स्वागत किया। इस मौके पर ए बीआरसी सुशील उपाध्याय,अनुपम श्रीवास्तव, सीमा उपाध्याय,मंजू जैसवार, आर पी एस सिंह, माधुरी सिंह, अमर बहादुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें