खेतासराय। नाली निर्माण के लिए कराई जा रही खुदाई के दौरान पाइप लाइन कट जाने के कारण नगर में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
नगर के खुटहन रोड पर ठेकेदार द्वारा सड़क के किनारे नाली का निर्माण कराने के लिए खुदाई जा रही है। पशु चिकित्सालय के पास जेसीबी द्वारा नाली के किनारे मिट्टी निकली जा रही थी। इस दौरान नगर के पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन फट गई। पाइप कटने के कारण शुक्रवार को शाम और शनिवार की सुबह तक आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मरम्मत की जा रही है। शाम तक पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी ।