बदलापुर। बदलापुर के लोगों द्वारा रेलवे स्टेशन श्रीकृष्ण नगर पर सद्भावना एक्सप्रेस के ठहराव की मांग उस समय पूरी हुई, जब शनिवार को इस स्टेशन पर सांसद डा. केपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर उक्त ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन के ठहराव से बदलापुरवासियों में हर्ष है। सांसद केपी सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा के हाथों में आज हमारा राष्ट्र सुरक्षित एवं संरक्षित ही नहीं है, बल्कि विकास के पायदान पर भी अद्वितीय कार्य हुआ है। भाजपा की सरकार बनी तो श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन पर मुंबई तक जाने के लिए भी ट्रेन रुकेगी। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर सांसद केपी सिंह सहित रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को साधुवाद देते हुए बधाई दिया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही गेट नंबर 23 सी पर फ्लाईओवर का भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक केशव सिंह ने किया। अपर रेल मंडल प्रबंधक रवि चतुर्वेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रामसेवक कन्नौजिया, विनय सिंह, दिव्य प्रकाश सिंह, आदित्य सिंह, पंकज मिश्र, अमित मिश्र, संजीव शर्मा, सुरेश चौहान साहब लाल, उन्नत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।