फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 की रफ्तार में दौड़ा सीआरएस का सैलून

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सेंट्रल और पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त एके जैन ने शनिवार को जौनपुर से औड़िहार मार्ग पर हुए विद्युतीकरण के निरीक्षण के बाद 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाई। औड़िहार से जौनपुर तक 64 किलोमीटर की दूरी महज 35 मिनट में तय कर ली। सफल ट्रायल के बाद शीघ्र ही इस रूट पर बिजली से ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। मुख्य संरक्षा आयुक्त सुबह करीब सात बजे साबरमती एक्सप्रेस से भंडारी स्टेशन पहुंचे थे। उनके साथ डीआरएम एसके झां व रेलवे के अन्य अधिकारी भी थी। यहीं पर वाराणसी से सीआरएस का सैलून पहुंचा। जिसपर सवार होकर वह औड़िहार तक गए। बीच में जगह जगह रुक कर उन्हेंने इस रूट पर हुए विद्युतीकरण का बारीकी से निरीक्षण किया। बाद में औड़िहार से 11:55 बजे उनकी ट्रेन भंडारी रेलवे स्टेशन के लिए चली । 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ट्रेन 35 मिनट में 64 किमी दूरी तय कर भंडारी रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यहां से वह वाराणसी बाबातपुर के लिए रवाना हो गए। जौनपुर से औड़िहार जाते समय सीआरएस ने चंदवक रेलवे स्टेशन पर उतरकर यहां सीनियर सेक्सन इंजीनियर कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। साफ सफाई की व्यवस्था और स्टेशन पर मौजूद यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें