फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र की दवाएं नहीं लिखते अस्पताल के डाक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिला अस्पताल में बने जन औषधि केंद्र का फायदा मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। अधिकतर चिकित्सक अस्पताल एवं जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध दवाएं नहीं लिख रहे हैं। मरीजों का कहना है कि ज्यादातर दवाएं बाहर से लिखी जाती हैं। अस्पताल में उपलब्ध मुफ्त दवाएं तक चिकित्सक लिखने से परहेज करते हैं।
जनता को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोला गया है। मगर यहां की डाक्टर दवाएं नहीं लिख रहे हैं। जन औषधि केंद्र के संचालक करमवीर ने बताया कि तीन दिन पहले एक डाक्टर ने मरीज को दवा लिखी। वह जन औषधि केंद्र से दवा लेकर दिखाने पहुंचा तो डाक्टर दवा देखते ने इनकार कर दिया। मरीज को दवा लौटानी पड़ी। केंद्र संचालक ने इसकी शिकायत अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से किया। जन औषधि केंद्र पर जेनरिक दवाएं सस्ती भी हैं और कारगर भी। इसके बावजूद चिकित्सक लोगों को गुमराह करके बाहर से महंगी दवाएं खरीदने को मजबूर करते हैं।
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र पर ज्यादातर बीमारियों की दवाओं उपलब्ध हैं। एंटीबायोटिक का भरपूर स्टाक है। यहं एंटीबायोटिक दवाएं काफी सस्ती भी है। एंटीबायोटिक दवाओं में एमाक्सीक्लेव, सीफोडाक्सीम, सलबैक्टम, टीजोवैक्टम, सीफोराक्सिन आदि प्रमुख हैं। ये दवाएं बाजार की ब्रांडेड दवाओं की तुलाना में कई गुना सस्ती हैं।
विज्ञापन


जन औषधि केंद्र की दवां खरीदने वाले मरीज की दवा देखने से जिस चिकित्सक ने इनकार किया था उसे चेतावनी दी गई है। चिकित्सकों को निर्देश दिया गया है कि वह अस्पताल और जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध दवाएं ही मरीजों को लिखे। अस्पताल के अलावा जन औषधि केंद्र पर अच्छी और सस्ती दवाएं उपलब्ध हैं।
डा. एसके पांडेय, सीएमएस जिला अस्पताल जौनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें