फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंकारी सेवादारों ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महराज के 65वें जन्मदिवस पर निरंकारी सेवादारों ने शनिवार को जिले भर में सफाई अभियान चलाया। शहर से लेकर गांव तक अभियान चला। निरंकारी सेवादार टोली में जिधर से गुचरे उधर सड़कें चमचमा गई। सरकारी अस्पतालों में सफाई अभियान चलाया गया। जिला अस्पताल में संयोजक श्यामलाल साहू जी महराज, अमरनाथ, राजेश प्रजापति , उदयनारायण जायसवाल, ने अभियान की शुरुआत की। बड़ी संख्या में निरंकारी संत मौजूद थे।
बक्शा प्रतिनिधि के अनुसार नौपेड़वा बाजार में स्थित सन्त निरंकारी मिशन द्वारा शनिवार को नौपेड़वा स्थित सीएचसी परिसर की विधिवत सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान के साथ प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान संयोजक सूर्यकुमार यादव, संचालक नंदलाल, शिक्षक प्रीतमचंद कनौजिया, सूबेदार रामचन्दर सहित दर्जनों सेवादार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर में रामकृपाल निरंकारी रामजतन की देखरेख में स्थानीय बादशाहपुर डिपो ,पुलिस स्टेशन व रेलवे स्टेशन के परिसर व कार्यालय मे झाड़ू लगाकर साफ सफाई की गई। बरईपार प्रतिनिधि के अनुसार संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन स्वच्छता अभियान के तहतत सीएचसी, पीएचसी अस्पताल, मंदिर व स्कूलों में सफाई अभियान चलाया गया। बरईपार ब्रांच के मुखी ओमप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में पचास से अधिक स्वयंसेवक सफाई अभियान में जुट गए। इस मौके पर प्रधान संतोष यादव, दयाशंकर,सर्वेश कुमार गुप्ता,रामआसरे सिंह, संगीता देवी,अरविन्द कुमार सहित अन्य लोग मौजुद रहे। गौराबादशाहपुर, मीरगंज में भी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें