जौनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ समारोह में जाने से रोकने के विरोध में बुधवार को दूसरे दिन भी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक कर विरोध जताया। जगह-जगह बैठक कर घटना की निंदा की। बरसठी: क्षेत्र के मियाचक बाजार में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव और सांसद धर्मेन्द्र यादव पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का पुतला फूंककर नारेबाजी किया। इस दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव और सांसद धर्मेन्द्र यादव पर हुए लाठी चार्ज की निंदा की। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती कार्यकर्ता फरार हो गए। पुतला फूंकने वालों में आशीष यादव धीरू, संतोष यादव, अजय यादव, धीरज यादव, अशरफ अली, सद्दाम आदि मौजूद रहे। धर्मापुर: क्षेत्र के हनुवाडीह चौराहे पर सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का पुतला फूंका। इस अवसर पर सचिन यादव, कृपाशंकर यादव, रामनेत यादव, योगेंद्र यादव, श्रवण यादव सुहावन यादव, अरुण प्रजापति, धर्मेन्द्र नागर, मो. सलीम, अकरम उपस्थित रहे। शाहगंज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोके जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अखंड प्रताप यादव, विक्रम सिंह, अखिलेश यादव, मो. सुबहान, मकसूद हसन, अबुलकैश, महफूज खान, छोटू यादव, धर्मेन्द्र यादव, वीरेन्द्र कुमार, नीरज यादव, विवेक यादव, अब्दुला आदि मौजूद रहे।