फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंम होम, होटलों एवं मैरेज हालों में आग बुझाने का नहीं है इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दिल्ली के करोलबाग स्थित होटल में आग लगने से 17 लोगों की मौत के बाद अधिकारियों की नींद खुली है। प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग ऐसे नर्सिंग होम, होटल एवं मैरेज हालों की सूची तैयार करने में जुटे हैं, जिनके पास आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं हैं। शहर में तकरीबन 50 होटल, 100 नर्सिंग होम और 40 से अधिक मैरेज हाल संचालित है। इनमें आठ से दस होटलों एवं नर्सिंग होम को छोड़ दिया जाए तो किसी के पास आग बुझाने के समुचित इंतजाम नहीं है। देखा जाए तो कहीं अग्नि उपकरण नहीं है तो कहीं खराब पड़े है। कई स्थानों पर गलियों में होटल, नर्सिंग होम, मैरेज हाल चल रहे है। यहां आग लगने पर दमकल की गाड़ियां पहुंच ही नहीं सकती है। नियमों पर गौर करें तो होटल, मैरेज हाल, नर्सिंग होमों में पानी के टैंक, अग्निशमन के उपकरण चालू अवस्था में होने चाहिए। आग लगने की सूरत में बाहर निकलने के लिए दो रास्ते होने चाहिए। फायर डिटेक्शन सिस्टम, अलार्म सिस्टम, पब्लिक अनाउंस सिस्टम के साथ ही एक व्यक्ति इसके लिए तैनात होने चाहिए। लेकिन अधिकतर स्थानों पर ऐसा कुछ भी नहीं है। अगर दिल्ली जैसी घटना हुई तो सैकड़ों लोग ऐसी स्थिति में चपेट में आ सकते है। जो भी हो दिल्ली की घटना के बाद अग्निशमन विभाग के अधिकारी सर्वे कराने में जुट गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें