फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलापुर में नहीं बना रैन बसेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर । कड़ाके की ठंड होने के बावजूद भी बदलापुर तहसील क्षेत्र में अभी तक प्रशासन ने अलाव की कहीं कोई व्यवस्था नहीं किया है । इस बात को लेकर जरूरतमंद हलकान हैं । गत वर्ष क्षेत्र के इन्दिराचौक , सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र , तहसील परिसर , रेलवेस्टेशन श्रीकृष्णनगर , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगरामऊ , रेलवेस्टेशन हरपालगंज , लोहिन्दा चौक , बटाऊबीर चौक आदि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था तहसील स्तर पर करायी जाती थी । रात में राहगीर अलाव ताप कर राहत की साँस लेते थे । स्थितियाँ तो अभी तक यह बनी हुई है कि कहीं भी रैनबसेरा भी नही बना हुआ है । तहसीलदार अजय पाण्डेय ने बताया कि अलाव तथा रैनबसेरा स्थापित करने के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया गया है । गौरतलब है अधिशासी अधिकारी मात्र टाउन के पन्द्रह वार्ड में अलाव की व्यवस्था करेंगे किन्तु तहसील क्षेत्र के 407 गाँवों में अभी तक अलाव की व्यवस्था नही हो पायी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें