फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद विवाद में दीपाली को पहला व राजीव को दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कालेज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जन्म दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर ‘राष्ट्रवाद से बड़ा कोई धर्म नही’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 40 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। दीपाली अग्रहरि को पहला, राजीव शंकर को दूसरा और सर्वेश तिवारी एवं दीक्षा यादव को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। निर्णायक मंडल में रहीं अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रो. कनक सिंह एवं डा. छाया सिंह ने रही। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह एवं आईक्यूएसी के समन्वयक डा. अरुण कुमार सिंह ने किया। अंग्रेजी विभाग के प्रवक्ता कुंवर शेखर गुप्ता ने अपनी स्वरचित अंग्रेजी की कविता ‘हर्ट्स लॉगिंग फॉर ह्यूमैनिटी’ के माध्यम से छात्रों को बताया जागरूक किया। इस अवसर पर डा. राजीव रतन सिंह, डा. वंदना दुबे, डा. सुदेश सिंह, डा. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, डा. जेपी सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस श्रद्धा सुमन अर्पित किया। संचालन डा. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें