फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में सहयोग नहीं करने वाले 16 प्रधानाचार्यो का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान में अपेक्षित सहयोग नहीं करने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के 16 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। इन प्रधानाचार्यों के वेतन का भुगतान तभी किया जाएगा जब वह टीकाकरण के अभियान के मानक को पूरा कर स्वास्थ्य विभाग से प्रमाण प्राप्त कर लेंगे। अभियान में सहयोग नहीं करने वाले कालेजों के खिलाफ मान्यता खत्म करने की कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह कारवाई की है। डीआईओएस द्वारा की गई कार्रवाई से विद्यालय के प्रधानाचार्यों में हड़कंप मचा है। इन विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वह टीकाकरण के शत प्रतिशत मानक को पूरा कर स्वास्थ्य विभाग से प्रमाण पत्र प्राप्त करे लें। कुछ वित्तविहीन विद्यालयों में भी अनियमितता की शिकायत मिली है। यदि टीकाकरण के मानक पूरा करते हैं तो उनके मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

जिन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का वेतन रोकने का आदेश दिया है उसमें टीडी इंटर कालेज, आरपी इंटर कालेज, मुक्तेश्वर बालिका इंटर कालेज, राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कालेज, सेंट थामस इंटर कालेज शाहगंज, साजिदा गर्ल्स इंटर कालेज, सरस्वती बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालीकुत्ती,
नगरपालिका इंटर कालेज, मिर्जा अनवर इंटर कालेज उसरहटा, शिया इंटर कालेज, सहकारी इंटर कालेज मिहरावां, मो. हसन गर्ल्स इंटर कालेज, आरएन टैगोर विद्यालय, विरजा इंटर कालेज वाजिदपुर, आसमा इंटर कालेज गोरारी खेतासराय, केडीएस इंटर कालेज खेतासराय शामिल हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिजिल्स रूबेला को खत्म करने के लिए जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। पहले चरण में विद्यालयों से शुरुआत की गई है। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया था कि नौ से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों का टीकाकरण जरूर कराएं। लेकिन इन विद्यालयों ने गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते इन विद्यालयों के प्रधानाचर्यों का वेतन रोक दिया गया है। वित्त विहीन विद्यालयों में भी अनियमितता की शिकायत मिली है। सहयोग नहीं करने पर उनपर मान्यता संबंधी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डा. बृजेश मिश्र, डीआईओएस, जौनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें