फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 13 ध्वज वाहकों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। क्षेत्रीय विकास एवं कल्याण समिति डोभी के सामाजिक कार्यकर्ता सूर्यनाथ सिंह की अध्यक्षता में सेनापुर स्थित शहीद स्मारक पर 13 ध्वज वाहकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले ध्वज वाहक गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी पार्क चंदवक स्थित गांधी प्रतिमा को नमन का 12 किमी तक ध्वज लेकर दौड़ लगाए थे। इन्हें प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समिति के संस्थापक अजीत सिंह ने कहा कि युवाओं में असीम शक्ति व क्षमता होती है। आवश्यकता है उस शक्ति व क्षमता का सही दिशा में सदुपयोग करने की। हमेशा क्षमता का सदुपयोग होना चाहिए। उन्होंने समिति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास व युवाओं को रोजगार मिले यही मूल उद्देश्य है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सभी को मिलकर संघर्ष करना पड़ेगा। कार्यक्रम को पूर्व प्रमुख जय प्रकाश राम, शिवाजी सिंह, पूर्व प्रधान योगेंद्र प्रताप सिंह, अरुण चौबे, ठाकुर प्रसाद पांडेय ने भी संबोधित किया। संचालन मनीष सिंह ने किया। इस अवसर पर रामेश्वर सिंह, अरविंद पांडेय, प्रधान अमरजीत यादव, सतीश सिंह, महेंद्र प्रजापति, सुजीत सिंह, श्याम बहादुर सिंह, संतोष गोड़, बादल यादव, राहुल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें