फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज घंटो जाम लगने से राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धर्मापुर। जौनपुर - आजमगढ़ मार्ग पर प्रसाद इंस्टिट्यूट तिराहे से लेकर पंचहटिया चौराहे तक रोज भीषण जाम लगता है। जिससे राहगीरों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी राहगीरों को भीषण जाम से जुझना पड़ा।
विज्ञापन

जाम में सैकड़ों चार पहिया और दो पहिया वाहन सहित स्कूली छात्र और एक प्राइवेट एंबुलेंस भी घंटों फंसी रही। बता दें कि सुबह 10 बजे से ही गाड़ियों की लंबी कतार पचहटिया से प्रसाद तिराहा तक लग गई। देवकली से एक मरीज प्राइवेट एंबुलेंस से जौनपुर में दिखाने के लिए जा रहा था। लेकिन जाम की वजह से एंबुलेंस भी फंसी रही। इस समय शादी विवाह का माहौल भी चल रहा है। जिसकी वजह से शहर के लिए निकले लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ा। वहीं जाम में फंसे राहगीर चिलचिलाती धूप से कराह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें