फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से राजगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर में काम करते समय करेंट से झुलसे राजगीर की उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को पोस्ट मार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। मिल्कोपुर गांव निवासी मेजू कनौजिया (65) रविवार को सिद्दीकपुर में काम कर रहे थे। काम करते समय मकान के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार कराने के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान रविवार की रात में उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर घर लौट आए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें