सुजानगंज। वित्तविहीन शिक्षकों की बैठक ज्ञानस्थली इंटर कालेज सुजानगंज में डा. विद्यासागर त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान वित्तविहीन शिक्षक महासभा का गठन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से संतोष द्विवेदी को अध्यक्ष और मंगला प्रसाद गिरि को महामंत्री चुना। संरक्षक अखिलेश सिंह, कोषाध्यक्ष माताफेर पटेल, मीडिया प्रभारी लालचंद्र निषाद को निर्विरोध निर्वाचित किए गए। संरक्षक अखिलेश सिंह ने शिक्षक संघ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज का भविष्य संवारता है। इस मौके पर नरेन्द्र मौर्य, संतोष कुमार पटेल, आनन्द श्रीवास्तव, दुर्गेश सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, राजकुमार पटेल, सुशील मिश्र, अखिलेश सिंह, जयसिंह, अशोक कुमार शुक्ल, जोखन सिंह, विवेक मौर्य, विनय कुमार शर्मा, मोहित शुक्ल आदि उपस्थित रहे।