सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के ब्लाक मुख्यालय स्थित शहीद स्तंभ पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुंगरा नगर निवासी अमर शहीद प्रयागराम साहू को शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों ने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। इसी के चलते फिरंगियों ने उनके भवन को आग के हवाले कर दिया था। जिनकी 17 मार्च 1947 में बिट्रिश हुकुमत के दरिंदों द्धारा दिए गए प्रताड़ना से जेल में वे शहीद हो गए थे। इस मौके पर शहीद के प्रपोत्र शैलेन्द्र साहू, रामसूरत पटेल, विश्वनाथ, गुड्डू, विक्की आदि मौजूद रहे।