फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को जल्द शौचालय बनवाने का दिया गया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। स्थानीय नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने कर्मचारियों के साथ मंगलवार को दरीबा वार्ड में पहुंचे। इस दौरान कई लाभार्थी ऐसे पाए गए, जो पैसा पाने के बाद भी शौचालय नहीं बनवाए हैं। ईओ ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि यदि खाते में पैसे मिलने के बाद आप लोग शौचालय नहीं बनवाते हैं और पैसा दूसरे कार्य में खर्च कर देते हैं तो ऐसे सभी लाभार्थियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वे गिरी बस्ती और चौहान बस्ती में भी जाकर लाभार्थियों द्वारा बनवाये गए अधूरे शौचालयों का निरीक्षण किया । लाभार्थियों को जल्द से जल्द अधूरे शौचालय को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पैसा पाने के बाद भी शौचालय का निर्माण नहीं कराने वाले लाभार्थियों को जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा। इस अवसर पर लिपिक राजमन, वेद प्रकाश, ओमकार, सत्येंद्र नारायण तिवारी, दीपक शुक्ला, राकेश गुप्ता, सलीम, आकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें