बदलापुर। ग्राम पंचायत विकास योजना के प्रशिक्षक अशोक यादव ने कहा कि ग्राम पंचायतों की ओर से कार्य योजना का निर्माण करने के बाद प्लान प्लस साफ्टवेयर पर अपलोड किया जाएगा। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की ओर से बदलापुर ब्लाक में सोमवार को ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम प्रधानों के डिजिटल पेमेंट एवं स्वयं के आय के श्रोत में वृद्धि पर चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण के पहले चरण के पहले दिन प्रशिक्षार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक्शन साफ्टवेयर पर प्रत्येक कार्य की वर्क आईडी जनरेटर की जायेगी एवं कार्यों की मासिक प्रगति भी एक्शन साफ्टवेयर के माध्यम से रिपोर्ट की जायेगी। पांच से छह मार्च तक चलने वाले प्रथम सत्र के प्रशिक्षण में पचास ग्रामपंचायत के सत्तावन प्रतिभागियों ने भाग लिया। भाग लेने वालों में आनन्द सेठ, रणजीत सिंह, श्रीपति मौर्य, पूजा सोनी, दुर्गेश तिवारी, कृष्ण देव दुबे, आरती दुबे, राजकुमार मौर्या आदि मौजूद रहे।