फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने जेई का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। नईगंज मोहल्ला स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति लगातार बाधित होने से क्षुब्ध लोगों ने मंगलवार की शाम को उपकेंद्र पहुंचकर जेई संदीप सरोज का घेराव किया। हाईटेंशन तार में लगातार खराबी के कारण पिछले कई दिनों से सब्जी मंडी आदि जगहों की विद्युत गुल हो गई है। जिससे चलते करीब सैकड़ों घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बीते तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। विद्युत तार जर्जर होने से आए दिन वह टूटकर गिर जाता है। विभाग की लापरवाही से क्षुब्ध लोग विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और यथाशीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग करने लगे। लोगों का कहना था कि जब तक तार लगने का आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक नहीं हटेंगे। दो दिन में विद्युत आपूर्ति बहार करने के आश्वासन पर लोगों ने घेराव समाप्त किया। इस मौके पर सभासद दीपक मोदनवाल, पिंटू, अनिल गुप्ता, मनोहर गुप्ता, रोहित, प्रभाकर गुप्ता, कल्लू, नाटे ठठेर, बृजेश गुप्ता, पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें