फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम श्रम योगी मान धन योजना का किया गया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। श्रम विभाग द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में पीएम श्रम योगी मान धन योजना का लोकार्पण किया गया। इस दौरान तीन हजार असंगठित कर्मकारों को उक्त योजना के तहत पेंशन कार्ड वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जफराबाद व बदलापुर विधायक सहित जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को पेंशन कार्ड वितरित किया।
बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने कहा कि यह योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी व जन कल्याकारी योजनाओं में से एक है। जिसके तहत असंगठित कर्मकारों का भविष्य सुरक्षित करने के उद्देश्य से इस योजना को शुुरु किया गया है। जिसमें अब कोई भी गरीब मजदूर का भविष्य असुरक्षित नहीं होगा। वह बुढ़ापे में 60 वर्ष के बाद तीन हजार रुपये मासिक पेंशन पाएगा, जो उनको बुढ़ापे में सहारा होगा। जफराबाद विधायक डा.हरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों को लाभ देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। वह सबका साथ व सबका विकास के तर्ज पर कार्य कर रही है। इसी सिंद्घांत के तहत इस योजना का शुभारंभ किया गया है। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि इस योजना का लाभ हर असंगठित कर्मकारों को देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना का शतप्रतिशत लाभ पात्र लाभार्थियों को दिलाया जाए। साथ ही सभी कामन सर्विस सेंटर संचालकों को सभी पात्र लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया। सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। साथ ही योजना के बारें में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक सर्वेश चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसएन सिंह, एनके सिंह व जूही मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न योजनाओं के 487 लाभार्थियों को बांटा गया प्रमाण पत्र
जौनपुर।सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्न निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत श्रम विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 487 लाभार्थियों के खाते में एक करोड़ पांच लाख की धनराशि अंतरित करते हुए प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। इस दौरान मृत्यु विकलांगता सहायता योजना के तहत 30 लाभार्थी, शिशु हित लाभ योजना के तहत 155 लाभार्थी, मातृत्व हित लाभ योजना के तहत 93 लाभार्थी, चिकित्सा सुविधा योजना के तहत 111 लाभार्थी, बालिका आर्शिवाद योजना के तहत 30 लाभार्थी, मेधावी छात्र योजना के तहत 39 लाभार्थी और शिक्षा सहायता योजना के तहत 29 लाभार्थियों को लाभांवित कर प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें