फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने 20 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 20 मार्च तक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम व मनरेगा का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने का निर्देश जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को दिया है। यह दिशा निर्देश मंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग में संचालित योजनाओं की समीक्ष करते हुए दिया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने बताया कि वीसी के दौरान ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण में वित्तीय वर्ष 2017-18 में प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर रहा। इसी प्रकार चालू वित्तीय वर्ष में भी इस योजना में प्रदेश प्रथम स्थान पर रहे। यह तभी संभव है, जब प्रदेश के सभी जिले 20 मार्च तक पीएम आवास के लक्ष्य को पूरा कर लें। इसके अलावा इस तिथि तक स्वच्छ भारत मिशन सहित एलआरएलएम व मनरेगा का लक्ष्य पूरा कर लिया जाए। मनरेगा में लेबर बजट के हिसाब से 100 फीसदी लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी दयाराम, परियोजना निदेशक अरविंद कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सभाजीत पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें